छत्तीसगढ़रायगढ़

वैज्ञानिक सलाहकार समिति की एक दिवसीय बैठक संपन्न

रायगढ़।निदेशक विस्तार सेंवाये, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर डॉ.पी.के.चंद्रकर की अध्यक्षता में गत दिवस कृषि विज्ञान केन्द्र, जांजगीर-चांपा में एक दिवसीय वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में रायगढ़, कोरबा एवं जांजगीर-चांपा जिले के कृषि वैज्ञानिक एवं उन्नतशील कृषक शामिल हुये। बैठक में कृषि विज्ञान केन्द्र, रायगढ़ द्वारा विगत वर्ष में किये गये कार्य एवं आगामी कार्य योजना के बारे में प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विस्तार से चर्चा किये। बैठक में डॉ.पी.के.चंद्रकर, निदेशक विस्तार सेंवाये द्वारा रायगढ़ जिले में कृषि के क्षेत्र में किये जा रहे कार्य की तारीफ करते हुये, मसाला वर्गीय फसलों के क्षेत्रफल बढ़ाने, प्रसंस्करण एवं विपणन पर विशेष जोर देने हेतु निर्देशित किये। बैठक में इंजी.आर.के.स्वर्णकार, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख, डॉ.मनीषा चौधरी, श्री के.के.पैकरा, डॉ.सी.पी.एस. सोलांकी, डॉ. एन.सी. बंजारा, वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केन्द्र एवं जिले के उन्नतशील कृषक सीताराम पटेल, दादूराम चंद्रा व नारायण गवेल शामिल हुये।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!