छत्तीसगढ़रायगढ़

धूमधाम से मनाया गया नवीन जिंदल का जन्मदिन…ओपी जिंदल स्कूल में रक्तदान शिविर

जिंदल सेंटर में अधिकारियों—कर्मचारियों ने मनाया जन्मदिन
विशेष बच्चों को कृत्रिम पैर,बैसाखी आदि वितरित किये गए…

रायगढ़ । जिंदल स्टील एन्ड पॉवर के चेयरमैन नवीन जिंदल का जन्मदिन उल्लास के साथ मनाया गया। जेएसपीएल फाउंडेशन द्वारा इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों के साथ विशेष बच्चों के लिए संचालित संस्थान आशा—द होप में एक वृहद् आयोजन कर जन्मदिन मनाया गया। इसके अलावा शहर के वृद्धाश्रमों व विशेष बच्चों के संस्थानों में भोजन, वस्त्र वितरण करने के साथ ग्रामीण क्षेत्र के युवा खिलाडियों को क्रिकेट कीट तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने सहयोग प्रदान किया गया। इस दौरान विशेष बच्चों को कृत्रिम पैर, बैसाखी आदि वितरित किये गए।

जेएसपीएल फाउंडेशन द्वारा श्री जिंदल के जन्मदिवस के अवसर पर पतरापाली स्थित विशेष बच्चों के संस्थान आशा—द होप में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां कार्यपालन निदेशक सुधांशु पाठक ने विशेष बच्चों के साथ केक काटकर जन्मदिन की खुशियां मनाते हुए सभी को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान एचआर प्रमुख गेरार्ड रॉड्रिक्स, जनसम्पर्क प्रमुख संजीव चौहान, सीएसआर उप महाप्रन्धक सिसिर तरफ़दार, पतरापाली पार्षद रूपचन्द पटेल उपस्थित रहे। जन्मदिन कार्यक्रम में जिंदल महिला क्लब की श्रीमती रॉड्रिक्स, श्रीमती सुमन चौहान, श्रीमती गुरदीप कौर, श्रीमती वी धैर्यलक्ष्मी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

इस दौरान विशेष बच्चों को केंद्र में ही तैयार किए गए कृत्रिम पैर, ग्रेटर, बैसाखी आदि प्रदान किये गए। इसके अलावा आसपास के गांवों के युवाओं के दल को क्रिक्रेट किट और ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने उनकी आवश्यकतानुसार विभिन्न सामग्रियां उपलब्ध कराई गईं। इस अवसर पर विशेष बच्चों ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दीं और रोचक खेलों में भगीदारी निभाई। जन्मदिन की खुशियां मनाने इस दौरान आकर्षक स्टाल लगाए गए थे, जिनमें आसपास के ग्रामों के स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बनाये गए उत्पाद रखे गए थे। शिल्पग्राम एकताल के ढोकरा आर्ट और बांस के बनाये गए सामान आकर्षण के केंद्र रहे। श्री जिंदल के जन्मदिन पर बालसमुंद स्थित वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई। इस दौरान सभी बुजुर्गों ने श्री जिंदल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उन्हें आशीर्वाद दिया। इसके अलावा रायगढ़ हंडी चौक स्थित बाल सदन, विशेष बच्चों के संस्थान उम्मीद, नई उम्मीद, नीलांचल में भोजन की व्यवस्था की गई। ग्राम डोंगाढकेल स्थित संचार आश्रम में वस्त्र वितरण कर जन्मदिन की खुशियां मनाई गईं। किरोड़ीमल नगर और पतरापाली स्थित विद्यालयों में छात्र-छात्राओं ने केक काटकर जन्मदिन की खुशियां मनाईं।

जिंदल सेंटर में अधिकारियों—कर्मचारियों ने मनाया जन्मदिन
चेयरमैन नवीन जिन्दल के जन्मदिन के अवसर पर कंपनी के अधिकारियों—कर्मचारियों ने बुधवार की शाम कंपनी परिसर स्थित जिंदल सेंटर में केक काटकर खुशियां मनाईं। इससे पहले संयंत्र परिसर स्थित मंदिर में विशेष पूजा एवं महामृत्युंजय पाठ का आयोजन भी किया गया। इसमें जेएसपीएल परिवार के सदस्यों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया।

ओपी जिंदल स्कूल में रक्तदान शिविर
चेयरमैन नवीन जिन्दल के जन्मदिन के अवसर पर ओपी जिंदल स्कूल, रायगढ़ में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। 2 से 9 मार्च के बीच आयोजित किए गए इस रक्तदान शिविर में स्कूल स्टाफ ने उत्सापूर्वक हिस्सा लिया। शिविर की शुरूआत प्राचार्य आरके त्रिवेदी ने रक्तदान कर की।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!