मध्य एशिया में फंसे 50 वैज्ञानिकों सहित कोरोना मरीज देश लौटे, भारतीय वायुसेना ने किया कमाल

भारतीय वायु सेना एक विशेष बचाव अभियान के तहत 50 भारतीय वैज्ञानिकों के समूह को मध्य एशिया से देश वापस लेकर आई है। खास बात यह है कि इन वैज्ञानिकों के समूह में कई कोरोना पॉजिटिव मरीज भी थे। सेना ने इस बचाव अभियान के लिए एक सी-17 ग्लोबमास्टर परिवहन विमान का इस्तेमाल किया गया था।
IAF carries out special rescue mission to bring back Covid-19 positive scientists from Central Asia
Read @ANI Story | https://t.co/niG9Zv2Oic pic.twitter.com/d3q6cIWr7Y
— ANI Digital (@ani_digital) November 29, 2020
बता दें कि ये सभी वैज्ञानिक एक समझौते के तहत सेंट्रल एशिया में एक प्रोजेक्ट में काम कर रहे थे। जैसे ही वैज्ञानिकों में कोरोना वायरस के फैलने की जानकारी मिली, वैसे ही मध्य एशिया में भारतीय दूतावास सक्रिय हो गया। वहां के दूतावास के अधिकारियों ने भारतीय वायु सेना से पूछा कि क्या वह वैज्ञानिकों को वापस देश ले जा सकती है।
इस पर भारतीय वायु सेना ने अपने सी-17 स्क्वाड्रन को तुरंत तैयार किया और इस विशेष मिशन को पूरा किया। इसके लिए विमान के पायलटों और चालक दलों को संक्रमण से बचने के लिए जरूरी सावधानियों और सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई।
इसके बाद भारतीय एजेंसियों ने अभियान के तहत मध्य एशियाई गणराज्य में सी-17 ग्लोबमास्टर ट्रांसपोर्ट विमान से 50 भारतीय वैज्ञानिकों के समूह को भारत वापस ले आए। मालूम हो कि भारतीय वायु सेना ने चीन समेत दुनिया के अन्य हिस्सों में फंसे भारतीयों को वापस ला चुका है।




