
खरसिया 08 नवम्बर को शहीद नंद कुमार पटेल की जयंती में पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के सामने आदम कद प्रतिमा अनावरण में खरसिया पधारे छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से खरसिया विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक संगठनों ने मंत्री उमेश पटेल को अपनी -अपनी मांगों के संबंध में ज्ञापन सौंपा था

जिस पर मंत्री पटेल ने क्षेत्रवासियों की मांग पूरी करने सीएम बघेल से निवेदन किया। मंत्री उमेश पटेल की अनुशंसा पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जनता की मांग को पूरी की है।
आपको बता दें कि खरसिया क्षेत्र के बाहुल्य क्षेत्र में सुविधाओं के विस्तार के लिए अलग-अलग समाज के कुछ लोगों ने अपने लाड़ले नेता उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल से अपने-अपने समाज के लिए सामुदायिक भवन निर्माण की मांग रखी थी इस मांग को पूरा करने के लिए मंत्री उमेश पटेल ने सीएम बघेल से निवेदन किया। उनकी अनुशंसा से सीएम बघेल ने बरगढ़ खोला क्षेत्र में कलार समाज के लिए सामुदायिक भवन हेतू 20 लाख, ग्राम कुलबा में सँवरा समाज के लिए सामुदायिक भवन निर्माण हेतु ₹20 लाख एवं उल्दा ग्राम में मरार पटेल समाज के लिए सामुदायिक भवन हेतु ₹20 लाख रुपए सामुदायिक भवन के लिए स्वीकृत कराते हुए तीनों समाज के लोगों को उनके मांग को पूरी करते हुए सामुदायिक भवन के सौगात दी है।
सामुदायिक भवन निर्माण हेतु अधिक पंजीकृत निर्माण कर्ताओं से 03 दिन के भीतर प्राकलन प्रस्तुत करने को कहा गया है।




