ख़बरें जरा हटकर

रायगढ़ ब्रेकिंग।आईटीआई कॉलोनी में एसी कंप्रेसर फटने से भीषण आग, एक की मौत, बेटा गंभीर

रायगढ़। शहर के चक्रधर नगर थाना क्षेत्र अम्बेडकर नगर स्थित आईटीआई कॉलोनी में गुरुवार तड़के करीब 3:30बजे एसी के कंप्रेसर में हुए विस्फोट के बाद एक मकान  नम्बर 232में भीषण आग लग गई। हादसे में पुरुषोत्तम पटेल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनका 19 वर्षीय पुत्र गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वायरल विडियो …

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विस्फोट के बाद आग ने देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि घर के भीतर रखा अधिकांश घरेलू सामान तथा बाहर खड़ी दो मोटरसाइकिलें भी जलकर पूरी तरह खाक हो गईं।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग तत्काल मौके पर पहुंचे और सामूहिक प्रयास से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। स्थानीय नागरिकों की सतर्कता और साहस से आग को आसपास के अन्य मकानों तक फैलने से रोक लिया गया।

सूचना मिलने पर चक्रधर नगर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने की वजह एसी कंप्रेसर में विस्फोट बताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।



इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे क्षेत्र को शोकाकुल कर दिया है। एक परिवार ने पलभर में अपना अभिभावक खो दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल युवक जीवन के लिए संघर्ष कर रहा है।

यह घटना घरों में लगे विद्युत उपकरणों के नियमित रखरखाव और सुरक्षा मानकों के पालन की आवश्यकता की भी गंभीर याद दिलाती है।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!