ChhattisgarhKharsiaखरसिया
झीरम घाटी हत्याकांड पर उमेश पटेल का बयान…

खरसिया। झीरम घाटी हत्याकांड मामले में 10 आरोपियों को फांसी की सजा सुनाए जाने पर खरसिया विधायक उमेश पटेल ने न्यायाल के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि दोषियों को सजा मिलना जरूरी था, लेकिन हत्याकांड के पीछे की साजिश का खुलासा भी होना चाहिए।
विधायक उमेश पटेल ने कहा कि साजिशकर्ताओं तक पहुंचने के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया जाएगा। उन्होंने कहा कि झीरम हत्याकांड का पूरा सच सामने आना जरूरी है।
25 मई 2013 को हुए झीरम घाटी हमले में तत्कालीन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शहीद नंदकुमार पटेल,उनके बड़े बेटे शहीद दिनेश पटेल,शहीद महेंद्र कर्मा समेत 29 सुरक्षा कर्मी कांग्रेस के लोग की शहादत हुई थी।




