AkaltaraChhattisgarhआध्यात्म

बाबा कीनाराम जी की छठी पर्व एवं अघोरेश्वर महाप्रभु की जन्म जयंती 17 सितंबर को

अकलतरा। भाद्रपद शुक्ल पक्ष षष्ठी के पावन अवसर पर 17 सितंबर, गुरुवार को बाबा कीनाराम जी की छठी पर्व एवं भाद्रपद शुक्ल सप्तमी को अघोरेश्वर महाप्रभु जी की जन्म जयंती अघोर पीठ जनसेवा अभेद आश्रम ट्रस्ट, पोंडी दल्हा, अकलतरा में उल्लासपूर्ण वातावरण में मनाई जाएगी।

इस अवसर पर आश्रम परिसर में प्रातःकाल साफ-सफाई, हवन, आरती-पूजन, सफल योनि पाठ एवं अखंड संकीर्तन सहित विभिन्न धार्मिक एवं सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही मंदिर, मस्जिद और गिरजाघर में झाड़ू वितरण तथा अस्पतालों में दूध-ब्रेड, फलों का वितरण और भंडारा जैसे जनसेवा के कार्य भी किए जाएंगे।

आयोजकों ने बताया कि पर्व का उद्देश्य आध्यात्मिक साधना के साथ सेवा, सद्भाव और मानव कल्याण की भावना को मजबूत करना है। आयोजन में श्रद्धालुओं एवं धर्मबंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम में सहभागी बनने का आग्रह किया गया है।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!