छत्तीसगढ़महासमुंद

महासमुंद नगरपालिका की कुर्सी पर भी कांग्रेस का कब्ज़ा,कांग्रेस उम्मीदवार ने 9 मतों से हासिल की जीत

बता दे कि अविश्वास प्रताव आने से पहले भाजपा के प्रकाश चंद्राकर नगर पालिका अध्यक्ष थे। बीते महीने उनके खिलाफ पार्षदों ने कलेक्टर से अविश्वाश प्रस्ताव की मांग की थी। जिस पर 4 जुलाई को अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 20 मत पड़े थे और पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर को पद से हटा दिया गया था।

जिसके बाद कांग्रेस के पीसीसी चीफ ने गुरूवार को प्रत्याशी चयन के लिए पर्यवेक्षक के तौर पर सुबोध हरितवाल और पीयूष कोसरे को नियुक्त किया था। कांग्रेस ने राशि महिलांग को अपना उम्मीदवार बनाया वहीं भाजपा की ओर से फिर से प्रकाश चंद्राकर ने फिर अपनी दावेदारी पेश की थी।

सूत्रों की माने तो छत्तीसगढ़ जोगी कांग्रेस से कांग्रेस का दामन थामने वाली पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष व वर्तमान वार्ड 15 के पार्षद राशि त्रिभुवन महिलांग ने ही इस पुरे तोड़ जोड़ को निर्देशित किया था। जहाँ उन्होंने भाजपा के कुछ पार्षदों के उनके संपर्क में होने की पुष्टि भी की थी। बहरहाल इस पूरे गठजोड़ के नतीजे के तौर पर उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष का पद हासिल किया है।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!