बड़े भंडार राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई द्वारा पौधा रोपण…

शास उच्च मा वि बड़े भंडार शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ से संबद्ध राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई द्वारा विद्यालय परिसर में कार्यक्रम अधिकारी पुष्पांजली दासे के नेतृत्व एवम् दिशा निर्देशन में , सहा कार्यक्रम अधिकारी वृंदावन गुप्ता के विशेष सहयोग से प्राचार्य एस एल सिदार के मार्गदर्शन में पर्यावरण संरक्षण के लिए नीम,शीशम,कहवा, गुलमोहर जैसे छायादार एवम् फूलदार पौधे रोपे गए। दलानुसार रोपे गए पौधों का संरक्षण एवम् संवर्धन हेतु छात्र छात्राओं को कार्यक्रम अधिकारी पुष्पांजली दासे द्वारा शपथ दिलाई गई।
पर्यावरण संरक्षण के लिए पोस्टर एवम् स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित किया गया जिसमें शिवकुमारी और आरती मलिक प्रथम,करिश्मा एवम् सोनिया द्वितीय, हिना और प्रियंका तृतीय स्थान प्राप्त किए।
पौधा रोपण कार्यक्रम में जलवायु परिवर्तन एवम् पर्यावरण संरक्षण के टास्क फोर्स समिति के सदस्य व्याख्याता कुमुदिनी चौहान,शबीना खान, फागू साहू, टी फातमा, ए पी मिरी,गोमती दास,सुरेंद्र चौहान,अनिल ओगरे,के सी गुप्ता,रविंद्र टंडन,लोकेंद्र दनसेना, हेम सिदार भुवन साव,हेमंत साव,भोलागुप्ता,भूपेंद्र,तेजकुमार,आरती,राजेश टिकेश्वर, परमेश्वरी,कुसुम कशिश,धनकुंवर,प्रताप, लोकेश, सोनू वीरेंद्र जूही,कविता आदि राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों की उत्साह पूर्ण भागीदारी रही।




