नगर के कोरोना संक्रमित व्यक्ति की लाश को गांव के पास जलाने से भड़के ग्रामीणों ने किया चक्काजाम,शव के अवशेष को हटाने,गांव के सैनिटाइजेशन पर माने ग्रामीण… गिरीश राम टेके

हंगामा खड़ा करना ही मकसद न हो… धर्म नगरी के रहवासियों के लिए हो उचित समाधान ...

कोविड-19 की वजह से मृत बुजुर्ग का शव बाम्हनपाली में आधा-अधूरा जलाए जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया. सुबह से शुरू हुआ ग्रामीणों का चक्काजाम एसडीएम रामटेके द्वारा शव के अवशेष को हटाए जाने और गांव को पूरी तरह से सैनेटिइज किए जाने के आश्वासन पर ढलती शाम में चक्का जाम खत्म हुआ.

धर्म और कर्म के नाम से प्रसिद्ध खरसिया में रविवार को कोरोना की वजह से दिवंगत बुजुर्ग के अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को भटकना पड़ा. मौहापाली रोड स्थित श्मशान घाट में लोगों ने अंतिम संस्कार नहीं करने दिया तो परिजन ठाकुरदिया स्थित श्मशान घाट पहुंचे, लेकिन यहां भी आस-पास के लोगों का विरोध का सामना करना पड़ा.कोरोना की वजह से बुजुर्ग की रविवार को जिले के एक निजी हास्पिटल में मौत हो गई. जिला मुख्यालय से खरसिया नगर शव पहुंचते ही दावानल की तरह कोरोना पाॅजिटिव व्यक्ति के मौत होने की बात फैल गई. नगर के व्यापारी समुदाय से जुड़े बुजुर्ग का शव घर के पीछे एम्बुलेंस में घंटो रखा रहा.

पहले मौहापाली रोड़ पर स्थित श्मशान में जगह नसीब नहीं हुई.

इसके बाद परिजन शव लेकर ठाकुरदिया स्थित श्मशान लेकर पहुंचे तो वहां आस-पास के रहवासियों ने भी शव के अंतिम संस्कार किए जाने का विरोध दर्ज किया.

आखिरकार थक-हारकर परिजन नगर के हृदय स्थल टाॅउन हाल शव को लेकर पहुंच गए. रात करीबन डेढ़ बजे शव को लेकर टॉउनहाल में पहुंचने की जानकारी होने पर खरसिया एसडीएम गिरीश रामटेके,खरसिया थाना प्रभारी सुमत राम साहू ,नन्द किशोर गौतम चौकी प्रभारी खरसिया पहुंच परिजनों को समझाइश देकर नगर से दूर पहाड़ किनारे कोविड़ नियमों के अनुरूप देर रात दाह संस्कार कराया….

लेकिन यहां भी ग्रामीणों को खबर मिलते ही विरोध की चिंगारी गांव में सुलग उठी. सुबह आधे-अधूरे जले शव को देखते हुए भयभीत होने लगे,कहीं गांव में कोरोना का खौफ से ग्रामीणों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और बाम्हनपाली चौक पर देखते हीं देखते चक्काजाम कर दिये .
सुबह से शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन की जानकारी मिलतें ही…..
एसडीएम रामटेके,एसडीओपी पीताम्बर सिंह पटेल,सुमत राम साहु थाना प्रभारी खरसिया,नन्द किशोर गौतम चौकी प्रभारी खरसिया मौके पर पहुंचे. ग्रामीणों के गुस्से को देखते हुए उन्होंने शव के अवशेष को मृतक परिवार जानो को उठाए जाने के साथ गांव का पूरी तरह से सैनिटाइजेशऩ करने का भरोसा दिलाया. तब कहीं जाकर ग्रामीणों ने चक्काजाम खत्म कराने में सफल हुए….
कोविड़ 19 नियमों के अनुरूप परम्परागत श्मशान में होगा अंतिम संस्कार ...






