खरसिया

कड़वा सच अनंत में विलीन… सरस्वती पुत्रों ने दिए भावभीनी श्रद्धांजलि

शाँत हो गया मीडिया जगत का सिंहघोष

जिले के शब्दों के जादूगर, वरिष्ठ पत्रकार शशिकांत शर्मा के निधन पर प्रेस क्लब खरसिया द्वारा गहरा दु:ख व्यक्त किया गया। शोकसभा का आयोजन कर पत्रकारों ने अपने वरिष्ठ मार्गदर्शक को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित किए…

प्रेस जगत के आधार स्तम्भ, रायगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार शशिकांत शर्मा के निधन से समूचा पत्रकार परिवार आहत है। प्रेस क्लब खरसिया ने भी दिवंगत शर्मा जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने हमालपारा स्थित कार्यालय में एक शोकसभा का आयोजन किया गया जहां उपस्थित कलमकारों ने शशिकांत शर्मा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया। इस दौरान प्रेस क्लब खरसिया के अध्यक्ष राजेश शर्मा ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि पत्रकार जगत के आधार स्तम्भ शर्मा जी का ऐसे अचानक हम सब के बीच से चले जाना पूरी बिरादरी के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

इसी तरह वरिष्ठ पत्रकार रमेश अग्रवाल ने कहा कि शशिकांत शर्मा का कलम कड़वा सच उनकी एक अमीट पहचान थी और पाठकगण उस कालम का बेसब्री से इंतजार किया करते थे। प्रेस बिरादरी को उनका मार्गदर्शन हमेशा मिलता रहता था जिसका लाभ सभी पत्रकारों को मिलता था।

शोकसभा के अंत में सभी पत्रकारों ने अपने वरिष्ठ साथी की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण भी किया।

सरस्वती पुत्र नयनानन्द वैष्णव , दयाशंकर दर्शन, अजय अग्रवाल (गब्बर), मुकेश मित्तल, टंकेश्वर राठौर, मुकेश लहरे, एवन बंजारा, राज यादव,गोपाल कृष्ण नायक “देहाती” की उपस्थिति में ….

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!