राबर्टसन। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार खरसिया थाना क्षेत्र के चपले पुठ्ठा फैक्ट्री के पास स्थित श्मशान घाट के समीप तालाब किनारे बने गड्ढे में एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। प्रथमदृष्टया देखने से शव कुछ दिन पुराना प्रतीत हो रहा है।
सूचना मिलते ही खरसिया पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।पहचान व मृत्यु के कारणों का पता लगाने के लिए पंचनामा कार्यवाही की जा रही है। मामले की जांच सभी संभावित पहलुओं से जारी है।
पुलिसिया जांच पड़ताल उपरांत स्पष्ट हो पाएगा किन परिस्थितियों में मृत्यु हुआ या कुछ और तब तक प्रतिक्षा में …✍️



