रायगढ़
क्वारेंटीन सेंटर बनाये गये मैरिज गार्डन अधिग्रहण से किए गए मुक्त

कलेक्टर श्री भीम सिंह ने जारी किया आदेश
रायगढ़, कलेक्टर श्री भीम सिंह ने आदेश जारी कर कोरोना वायरस के मद्देनजर क्वारेंटीन एवं आइसोलेशन सुविधा के लिए अधिग्रहित किये गये रायगढ़ के जलसा मैरिज गार्डन बोईरदादर, ईडन गार्डन विजयपुर रोड, रामबाग मैरिज गार्डन कोतरा रोड एवं बंशीवट मैरिज गार्डन मेट्रो हास्पिटल पहाड़ मंदिर रोड को अधिग्रहण से मुक्त कर दिया है।




