
खरसिया चौकी क्षेत्र के ग्राम महका की घटना
मुकेश लहरे @ खरसिया। आज खरसिया चौकी क्षेत्र के ग्राम महका स्थित तालाब में डूबने से 2 नवयुवक की मौत हो गई है।

मिली जानकारी अनुसार श्याम कुमार शर्मा, उम्र लगभग 12 वर्ष व सागर कुमार शर्मा, उम्र लगभग 10 वर्ष, दोनों के पिता – मुकेश शर्मा झारसुगड़ा के मूल निवासी है।
नहाने के दौरान दोनो भाई गहराई में चले जाने से डूबने से उनकी मौत हो गई, बताया जा रहा है कि दोनों नवयुवक को तैरना नही आता था।
वही घटना की जानकारी जैसे ही परिजनों को मिली तत्काल दोनों को बाहर निकालकर सिविल अस्पताल खरसिया ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक जांच में मृत घोषित कर दिया।
वही खरसिया चौकी पुलिस भी आगे की कार्यवाही में जुटी है।




