जिला परिक्रमा

कलेक्टर पहुंचे कोहकामेटा हाट-बाजार, व्यवस्था का लिया जायजा

कलेक्टर पहुंचे कोहकामेटा हाट-बाजार, व्यवस्था का लिया जायजा

बच्ची जानकी को खरीदवायी नई चप्पल

नारायणपुर

कलेक्टर पी.एस.एल्मा ने शनिवार को कोहकामेटा के साप्ताहिक हाट-बाजार पहुंचे। उन्होंने देखा की गाईड लाईन के अनुसार दुकानदार दूरी बनाकर सीमित संख्या में सब्जी-भाजी और जरूरी सामान की ब्रिकी कर रहे हैं। अधिकांश दुकानदारों और ग्राहकों ने मुंह ढके हुए और मास्क पहने हुए थे। तभी उनकी नजर एक बच्ची पर पड़ी जो टूटी हुई चप्पल से बाजार में अपनी माता-पिता के साथ आयी थी। उन्होंने बच्ची को बुलाकर स्नेहभरी बात की। बच्ची ने अपना नाम जानकी बताया। कलेक्टर श्री एल्मा ने बच्ची को नई चप्पल खरीद कर दी। बच्ची नई चप्पल पाकर बहुत खुश हुई। माता-पिता ने भी इसके लिए कलेक्टर का आभार जताया। उन्होंने हाट-बाजार में आये स्थानीय दुकानदारों से बातचीत की और सोशल डिस्टेंसिंग और हमेशा मास्क पहनने की सलाह दी।

कलेक्टर एल्मा ने कोहकामेटा के उप स्वास्थ्य केन्द्र भी गये। उन्होंने वहां जरूरी सुविधाओं का भी अवलोकन किया। केन्द्र के स्टाफ से जरूरी दवाईयों के स्टॉक के बारे में भी जानकारी ली। उपस्थित स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा बताया गया कि आसपास के गांवों में स्टाप द्वारा नियमित स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जाता है। जागरूकता के कारण मलेरिया के मरीजों की संख्या में भी कमी आयी है। स्थानीय ग्रामवासियों ने बिजली, पानी और बेहतर नेट कनेक्टिविटी के बारे में अनुरोध किया। कलेक्टर ने उचित मूल्य की दुकान का भी निरीक्षण किया। राशन लेने आये उपभोक्ताओं से भी बात की।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!