देश /विदेश
यौन उत्पीडऩ के आरोप में जेएनयू का छात्र गिरफ्तार

नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय यानी जेएनयू के एक छात्र को कैंपस में छात्रा के कथित यौन उत्पीडऩ के लिए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने जिस छात्र को गिरफ्तार किया है, उसका नाम राघवेंद्र मिश्रा है। दिल्ली पुलिस ने कहा कि जेएनयू के छात्र राघवेंद्र मिश्रा को कैंपस में एक छात्रा के साथ यौन उत्पीडऩ के आरोप में गिरफ्तार किया गया। आरोपी छात्र राघवेंद्र मिश्रा के खिलाफ धारा 354 और 323 के तहत अपराध दर्ज किया है।




