
खरसिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक उमेश पटेल ने खरसिया स्थित श्री श्याम बिहारी मंदिर में आयोजित 14वें स्थापना दिवस महोत्सव में सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने श्री श्याम प्रभु के चरणों में मत्था टेककर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

विधायक पटेल ने आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं और क्षेत्र में धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों की महत्ता पर जोर दिया।



