ब्राजील को कोरोना वैक्सीन Covaxin देगा भारत बायोटेक, हुआ करार

नई दिल्ली। कोरोना वैक्सीन को लेकर भारत बायोटेक और ब्राजील के बीच करार हुआ है। इसे लेकर, भारत बायोटेक ने घोषणा की है कि उसने ब्राजील को कोवैक्सिन की आपूर्ति के लिए प्रीसिसा मेडिकमेन्टोस के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। ब्राजील के अलावा मोरक्को, सऊदी अरब, म्यांमार, बांग्लादेश, दक्षिण अफ्रीका जैसे देशों ने भारत से वैक्सीन की आधिकारिक तौर पर मांग की है।
Bharat Biotech announces that it has signed an agreement with Precisa Medicamentos for the supply of Covaxin to Brazil.#COVID19 pic.twitter.com/SvIjm0vgRr
— ANI (@ANI) January 12, 2021
गौरतलब है कि देश में 16 जनवरी को टीकाकरण अभियान शुरू होने जा रहा है। इसके चलते पूरे जोर-शोर के साथ तैयारियां चल रही हैं। इस बाबत आज कोविशील्ड वैक्सीन की पहली खेप सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया, पुणे से ट्रकों में भरकर रवाना भी हो गई है।




