अंबिकापुर से शराब की पेटी लेकर निकला था, रास्ते में ही पुलिस ने दबोच लिया…

![]()
सरगुजा।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में पुलिस ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। ये तस्कर बड़ी ही चालाकी से शराब की तस्करी करने की फिराक में था। आरोपी ने लग्जरी कार में कांग्रेस जिला अध्यक्ष के नाम का नेम प्लेट लगा रखा था और उसी की आड़ में शराब ले जाने की फिराक में था। मगर लखनपुर पुलिस ने उसे पकड़ लिया है।दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कोई तस्कर शराब लेकर अंबिकापुर से अमदला जाने वाला है। उस कार में अवैध शराब है। वहीं यह भी पता चला कि कार में कांग्रेस जिला अध्यक्ष लिखा हुआ है। लेकिन वह कांग्रेस जिला अध्यक्ष की गाड़ी नहीं है। इसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची थी।पुलिस की टीम को अमदला मुख्य मार्ग के पास खड़ा किया गया था। इस दौरान पुलिस आने-जाने वाले लोगों पर भी नजर रखा थी। इतने में एक कार आती दिखी। इसी गाड़ी में कांग्रेस जिला अध्यक्ष का नेम प्लेट लगा हुआ था। ये देखकर पुलिस ने उसे गाड़ी को रोक लिया और उसकी तलाश शुरू की। तलाशी लेने पर गाड़ी के अंदर से 50 पाव शराब मिला। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और शराब को जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी का नाम अमित केवट बताया है।



