छत्तीसगढ़

ACB की टीम निलंबित IPS को गुरुग्राम से लेकर आई,अफसरों ने कहा- जांच में सहयोग नहीं कर रहे…


रायपुर-जीपी सिंह को एंटी करप्शन ब्यूरो के दफ्तर लाया गया है।रायपुर पुलिस ने मंगलवार को गुरुग्राम से जीपी सिंह को गिरफ्तार किया। सड़क के रास्ते उन्हें रायपुर लाया गया है। उन्हें एंटी करप्शन ब्यूरो के दफ्तर लाया गया है। इसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश कर रिमांड ली जाएगी। इस पूरी कार्रवाई में आधिकारिक तौर पर एंटी करप्शन ब्यूरो के अफसरों ने ये कबूला है कि जीपी सिंह पूरी जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। उन्हें कई बार पेश होने की नोटिस भेजा गया, मगर वो नहीं आए इसलिए उन्हें पकड़ा गया।खबर है कि सुप्रीम कोर्ट के वकीलों से जीपी सिंह ने अपने ऊपर लगे राजद्रोह, आय से अधिक संपत्ति मामले में सलाह करने गए हुए थे। इसी दौरान पुलिस की एक टीम लगातार रायपुर से गुड़गांव तक जीपी सिंह का पीछा करते हुए पहुंची थी। मौका पाकर टीम ने जीपी सिंह को दबोच लिया।कुछ साल पहले जीपी सिंह खुद एंटी करप्शन विभाग के चीफ थे। अफसर पर आरोप लगा है कि वो इस दौरान कुछ लोगों से अवैध वसूली करते थे, धमकाते थे और सरकार के खिलाफ किसी साजिश में शामिल थे।निलंबित एडीजी जीपी सिंह दिल्ली से गिरफ्तार:वकील के चेंबर के पास पकड़े गए, राजद्रोह, आय से अधिक संपत्ति जैसे मामले हैं दर्ज,6 महीने से थे फरार..

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!