राष्ट्रीयविविध खबरें

उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत की कार पलटी, देहरादून लौटते वक्त हुआ हादसा

उत्तराखंड में कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत हादसे का शिकार हुए हैं. उनकी कार पलट गई है, इस हादसे में वह बाल-बाल बच गए हैं, लेकिन उन्हें हल्की चोट आई है।

उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत के साथ एक बड़ा सड़क हादसा हो गया बताया जा रहा है कि थलीसैंण से देहरादून आते वक्त रास्ते में उनकी कार पलट गयी। बताते हैं कि हादसे के वक्त गाड़ी में स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत, उनके पीआरओ, एक शख्स मातवर सिंह, जिला सहकारी बैंक पौडी के अध्यक्ष नरेंद्र रावत सवार थे।

स्वास्थ्य मंत्री को हल्की-फुल्की चोटें आई हैं और सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं, घटना की जानकरी मिलने के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका चिकित्सकीय उपचार शुरू किया गया है।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थलीसैंण में अल्ट्रासाउंड मशीन का लोकार्पण किया था उन्होंने महाविद्यालय के विज्ञान भवन का शिलान्यास भी किया, इस कार्यक्रम के बाद वो देहरादून लौट रहे थे तभी रास्ते में ये सड़क हादसा सामने आया है।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!