Uncategorised

छ.ग.योग आयोग के सचिव श्री पाण्डेय ने योग प्रभारियों की ली बैठक

रायगढ़ – सचिव छत्तीसगढ़ योग आयोग श्री एम.एल.पाण्डेय कल रायगढ़ जिले के प्रवास में रहे। प्रवास के दौरान उन्होंने स्थानीय सर्किट हाउस में जिला एवं विकासखण्ड के योग प्रभारियों की बैठक ली। बैठक में श्री विनय तिवारी, परिवीक्षा अधिकारी, समाज कल्याण, जिला योग प्रभारी श्री नीलांबर पटेल, जिला योग प्रभारी सुश्री पुष्पांजलि सतपथी, श्री श्रवण केजरीवाल, श्री गुलाब चंद अग्रवाल, श्री पवन अग्रवाल सहित जिले के सभी विकासखंड के योग प्रभारी सम्मिलित हुए।


बैठक में सचिव श्री पाण्डेय द्वारा सभी प्रभारियों से परिचय प्राप्त करते हुए योग संबंधी गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। विकासखण्ड, जिला, राज्य स्तर पर योग प्रतियोगिता कराये जाने के लिए कार्ययोजना बनाने हेतु जिला अधिकारी समाज कल्याण रायगढ़ को निर्देशित किया। योग प्रभारियो द्वारा विकासखंड स्तर पर नियमित योग कक्षा संचालित करने के लिए आवश्यक सहयोग की मांग की गई। जिले में योग के विस्तार एवं योग संबंधी गतिविधियों में नवाचार के लिए किए जा रहे प्रयासों की सचिव योग आयोग ने प्रशंसा करते हुवे वर्चुअल योग मैराथन में रायगढ़ जिले द्वारा सर्वाधिक पंजीयन कर कीर्तिमान बनाने के लिए जिले के योगदान की सराहना करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त करने पर बधाई दी।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!