छत्तीसगढ़

नेशनल हाइवे पर धान खरीदी की मांग को लेकर चक्का जाम

बेमेतरा।धान खरीदी की मांग को लेकर कांग्रेस ने नेशनल हाइवे पर बड़ा आंदोलन किया। कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट के निर्देश और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की सहमति से यह चक्का जाम आयोजित किया गया।

ग्राम कठिया रांका के पास नेशनल हाइवे पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष आशीष छाबड़ा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने धान खरीदी में हो रही देरी और किसानों की समस्याओं को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया।

चक्का जाम के दौरान कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!