ख़बरें जरा हटकरविविध खबरें

देश भर में जमकर बरस रहा मानसून,जलमग्न हुआ तेलंगाना टूट गई सड़कें,डूब गए घर…

तेलंगाना, महाराष्ट्र समेत देश के 21 राज्यों में शुक्रवार को भारी बारिश का अलर्ट है। शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में बड़ा लैंडस्लाइड हो गया। वहीं, हिमाचल के शिमला और किन्नौर में लैंडस्लाइड के चलते नेशनल हाईवे-5 ब्लॉक हो गया। बीते कई दिनों से तेलंगाना में भारी बारिश होने के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। गोदावरी नदी का जलस्तर बढ़ने से कई जिले पूरी तरह जलमग्न हो गए। बाढ़ के कारण राज्य में अभी तक कुल 8 मौतें भी हो चुकी हैं। कईयों के घर पानी में डूब तो किसी की गाड़ी बाढ़ में बह गई।

तेलंगाना का भूपलपल्ली जिला बारिश और बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित हुआ है. जिले के कई गांव पूरी तरह पानी में डूब गए हैं। खुद को डूबने से बचाने के लिए लोग अपनी छतों पर कई घंटो से फंसे हुए हैं। हालांकि, राहत-बचाव का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है। लोगों को नाव और हेलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट करके बचाया जा रहा है। बारिश के कारण कई नदियां भी उफान पर हैं। जिसका पानी कई क्षेत्रों में घुस रहा है.

NDRF, SDRF की टीमें तैनात

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने राज्य में आई बाढ़ पर मीटिंग बुलाई और स्थिति का जायजा लिया। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद, रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए NDRF, SDRF, पुलिस और फायर विभाग की कई टीमों को बचाव के लिए तैनात कर दिया है।

जलमग्न हुए पूरे गांव

लगातार हो रही बारिश के कारण मोरंचा नहर जलस्तर कई फीट ऊंचाई पर बहने लगा है. इसके चलते कई गांव जलमग्न हो गए हैं। कुछ गांव तो पूरी तरह पानी में डूब गए जिसके चलते लोगों को अपना घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा। कुछ गांव वाले अपने घरों की छतों पर चढ़ गए हैं और मदद का इंतज़ार कर रहे हैं। मदद के लिए लोग वीडियो बनाकर भेज रहें हैं और प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहे हैं।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!