Uncategorised
पूर्व पार्षदगण अविनाश पूरी व सुनील यादव कांग्रेस में शामिल

पूर्व पार्षदगण अविनाश पूरी व सुनील यादव कांग्रेस में शामिल
सारंगढ़। आज दोपहर स्थानीय विधायक निवास में विधायक उत्तरी जांगडे जिलाध्यक्ष ग्रामीण अरूण मालाकार संजय दुबे सुरज तिवारी रविन्द्र नन्दे पवन अग्रवाल सरिता गोपाल गोल्डी नायक पालू मिश्रा राकेश पटेल बबलू बहिदार मितेन्द्र यादव ईश्वर देवांगन महेन्द्र गुप्ता राजू यादव गोलू अग्रवाल इत्यादि की उपस्थिति में पूर्व पार्षदगणों सुनील यादव व अविनाश पूरी गोस्वामी ने अपने साथियों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया।
इसके सम्बंध में प्रतिनिधि से चर्चा के दौरान पूर्व पार्षदो ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व विधायक उत्तरी जांगडे के कार्यों व सक्रियता से प्रभावित होकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण किया है।



