अंतराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस पर विधायक उत्तरी जांगड़े ने नर्सों को किया सम्मानित

अंतराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस पर विधायक उत्तरी जांगड़े ने नर्सों को किया सम्मानित

अंतराष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर आज छत्तीसगढ़ अजा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े ने सारंगढ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच कर कोरोना उपचार में लगातार अपनी सेवाएं दे रही समस्त नर्सो को सम्मानित किया उल्लेखनीय हो कि आपदा के इस मुश्किल घड़ी में स्वास्थ्य अमला सेवा भाव से मरीजों के ईलाज के लिए जी जान से जुटे है अपने व परिवार के जान जोखिम में डाल लगातार नर्स स्टाफ कार्य कर रही है जो काबिले तारीफ है।
नर्सिंग दिवस के अवसर पर विधायक उत्तरी जांगड़े ने कही

नर्स बहने अपनी जान जोखिम में डाल हम सब की सेवा में जुटे है आज वे अपने परिवार को छोड़ कर दिन रात कोरोना योद्धा बन सेवा दे रहे है जिसे कभी भुलाया नही जा सकता मैं उनके जज्बे को नमन करती हूं। आज हमारे द्वारा जो सम्मान दिया जा रहा है वह उनके त्याग के सामने कुछ नही मैं पूरे सारंगढ़ वासियों के तरफ से सभी नर्स बहनों को बधाई देती हूं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करती हूं
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अरुण मालाकार वरिष्ठ कांग्रेसी सूरज तिवारी,नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पवन अग्रवाल जनपद उपाध्यक्ष गनपत जांगड़े,एसडीएम नंदकुमार चौबे,जनपद सीईओ अभिषेक बनर्जी, बीएमओ आरएल सिदार,नगर पालिका सीएमओ संजय सिंह,फूड इंस्पेक्टर रविराज ए पटेल, सरिता गोपाल,एल्डरमैन बबलू बहिदार,एनएसयूआई प्रदेश सचिव शुभम वाजपेयी,दिनेश थवाईत गुरुजी,चारु शर्मा,भूपेन्द्र ठाकुर,विधायक प्रतिनिधि स्वस्थ्य विभाग अभिषेक शर्मा ,लायन्स क्लब अध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल एवम स्वास्थ्य विभाग के समस्त कर्मचारी अधिकारी स्टाफ नर्स उपस्थित रहे।




