छत्तीसगढ़

शहर के पास कोलोनियों के साढ़े चार सौ घरों में पुलिस ने दी दबिश

किरायेदारों का सत्यापन और किया असामाजिक तत्वों की चेकिंग

भिलाई । शहर के लगभग साढ़े चार सौ घरों में गुरुवर को पुलिस की टीम ने दस्तक दी। इस दौरान किरायेदारों का सत्यापन करने के साथ ही सीसीटीवी कैमरा और असामाजिक तत्वों की चेकिंग की गई। इसके अलावा बहुमंजिली इमारतों में लगे लिफ्ट का भी वरिफिकेशन किया गया। दुर्ग पुलिस के डेढ़ दर्जन अधिकारी और देढ़ सौ से अधिक जवानों ने आज इस अभियान को अंजाम दिया।

दुर्ग-भिलाई शहर में अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक दुर्ग डॉक्टर अभिषेक पल्लव के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय कुमार ध्रुव के नेतृत्व में अलसुबह 5 बजे से डेढ़ दर्जन से अधिक अधिकारी एवं 150 से अधिक जवानों के द्वारा मकान किरायेदार सत्यापन एवं कॉलोनी चेकिंग अभियान चलाया गया। दुर्ग पुलिस के जवानों के द्वारा लोगों के घर-घर जाकर उनके यहां रह रहे किरायेदारों के संबंध में जानकारी ली गई।

अलसुबह 5 बजे से यह अभियान कुबेर इनक्लेव, सूर्या रेसिडेंसी एवं चौहान टाउन में चलाया गया। जिसमें मुख्य रूप से किरायेदारों का सत्यापन, लिफ्ट वेरिफिकेशन, असामाजिक तत्वों की चेकिंग, पार्किंग में लावारिस वाहन की चेकिंग, सीसीटीवी चेकिंग, अपार्टमेंट एवं रेसिडेंसी के लोगों की शिकायत एवं फीडबैक से संबंधित अभियान चलाया गया। जिस भी कॉलोनी में त्रुटि पाई गई उसमें संबंधित मेंबर को बुलाकर सूचना दी गई एवं कॉलोनी वासियों को कॉलोनी में सीसीटीवी कैमरा लगाने एवं अन्य नियमों के संबंध में जागरूक कराकरए आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस को कॉल करने हेतु डायल 112 एवं अन्य संपर्क नंबर दिए गए।

दुर्ग पुलिस के द्वारा शहर के पाश इलाकों, अपार्टमेंट, कॉलोनियों के 450 से अधिक घरों पर दबिश देकर अकस्मात चेकिंग की गई। जिसमें किराएदारों, असामाजिक तत्वों की चेकिंग कर संदिग्ध की जांच की जा रही है एवं कॉलोनी वासियों से अपील भी की गई कि किसी भी व्यक्ति को अपना घर मकान किराए में देने से पहले पुलिस वेरिफिकेशन ऑनलाइन अथवा ऑफ लाइन जरूर करा कर अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने पुलिस का साथ दें।संपूर्ण चेकिंग अभियान का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय कुमार ध्रुव के द्वारा किया गया। जिसमें उप पुलिस अधीक्षक क्राइम नसर सिद्धकी, उप पुलिस अधीक्षक यातायात गुरजीत सिंह, थाना प्रभारी सुपेला, थाना प्रभारी खुर्सीपार चौकी प्रभारी स्मृति नगर सहित 150 से अधिक जवान उपस्थित थे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!