छत्तीसगढ़रायगढ़

सी०एम०ओ०, नगर पंचायत किरोड़ीमल, जिला-रायगढ़ रिश्वत लेते गिरफ्तार…

रायगढ़।प्रार्थी वरूण सिंह, आजाद चौक, किरोडीमल, जिला-रायगढ़ द्वारा एन्टी करप्शन ब्यूरो, बिलासपुर में शिकायत की गई थी कि उसने अपनी कंपनी एम.एस. भवानी ट्रेडर्स का संचालन करने के लिये गुमाश्ता लाईसेंस प्रदान करने हेतु कार्यालय नगर पंचायत, किरोडीमल में आवेदन किया था जिसका लाईसेंस देने के एवज में आरोपीत रामायण प्रसाद पांडेय, प्रभारी सी.एम.ओ. किरोड़ीमल नगर पंचायत, जिला रायगढ़ द्वारा 20,000 रू० रिश्वत की मांग की गई थी। प्रार्थी रिश्वत नहीं देना चाहता था अपितु आरोपी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था। शिकायत सत्यापन के दौरान आरोपी ने प्रार्थी से 10,000 रू० ले लिये थे। आज दिनांक 15.10.2024 को ट्रेप आयोजित कर आरोपीत रामायण प्रसाद पांडे को प्रार्थी से शेष 10,000 रू० रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया। 

आरोपीत रामायण प्रसाद पांडे को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध धारा 7 पीसीएक्ट 1988 के प्रावधानों के तहत् कार्यवाही की जा रही है।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!