विकासखण्ड स्तर पर मतदान अधिकारियों को दिया गया प्रथम चरण का प्रशिक्षण

विकासखण्ड स्तर पर मतदान अधिकारियों को दिया गया प्रथम चरण का प्रशिक्षण
रायगढ़, 8 जनवरी2020/ त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के सुचारू संचालन के लिए आज बरमकेला, सारंगढ़, रायगढ़, धरमजयगढ़, खरसिया, घरघोड़ा, लैलूंगा एवं पुसौर विकास खण्ड में मतदान अधिकारियों और मतदान दलों को प्रशिक्षण दिया गया। मास्टर ट्रेनर द्वारा मतदान अधिकारियों को उनके कर्तव्यों और दायित्वों के बारे में बताया गया।

प्रशिक्षण में बताया गया कि पंचायत निर्वाचन में मतदाता पंच, सरपंच, जनपद पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के लिए मतपत्र के माध्यम से अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। मतदाता को अलग-अलग रंगों के कुल चार मतपत्र दिया जाएगा ।
मतदान अधिकारियों को बताया गया कि मतदान के बाद मतगणना भी मतदान केन्द्रों में ही किया जाएगा। मतदान दलों को मतदान के एक दिन पूर्व मतदान सामग्री के साथ केन्द्रों के लिए रवाना किया जाएगा ताकि अपने संबंधित मतदान केन्द्रों में पहुंचकर सारी तैयारियां सुनिश्चित किया जा सके। प्रशिक्षण में मतदान दलों को बताया गया कि अपने संबंधित मतदान केन्द्रों के 100 मीटर की परिधि में कोई प्रचार सामग्री नहीं होनी चाहिए और अभ्यर्थी प्रचार प्रसार नहीं कर सकते हैं। अधिकारियों को मतपेटी की सीलिंग की जानकारी दी गई साथ ही मतदान से संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।




