
खरसिया। विगत दिनों पनिका समाज का ब्लॉक स्तरीय चुनाव दो अलग-अलग चरणों में सम्पन्न हुआ था। जिसमें प्रथम चरण में दिनांक 31-O1-2021 को डोमनारा में सम्पन्न हुए चुनाव में ब्लॉक अध्यक्ष पद पर भुवनेश्वर दास महंत निर्वाचित हुए थे एवं दूसरे चरण में दिनांक 05-03-2O21 को ग्राम अंजोरी पाली में सम्पन्न हुए चुनाव में उपाध्यक्ष पद पर मोती दास , कोषाध्यक्ष पद पर श्रवण दास , सचिव पद पर बंधन दास , एवं सह सचिव पद पर बुद्धेश्वर दास निर्वाचित हुए थे। इन सभी निर्वाचित पदाधिकारियों सहित अतिरिक्त मनोनित पदाधिकारियों एवं निगरानी समिति का भी शपथ ग्रहण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्री भगवान दास आश्रम से शेखर दास महंत साहेब उपस्थित हुए। सर्वप्रथम दोपहर भोजन की व्यवस्था में सभी आगन्तुक संत समाज ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया। तत्पश्चात कार्यक्रम की शुरुआत सदगुरु कबीर साहेब जी की आरती से हुई ।
नत्थू दास महानंदिया परिवार ठाकुर दिया के सुकन्याओं द्वारा सभी संत समाज के लिए स्वागत गीत गाया गया। उनके सुरीले स्वर को सुनकर पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गुंज उठा। फिर सभी पदाधिकारियों पुरुष एवं महिला का शपथ ग्रहण निर्वाचक मण्डल द्वारा करवाया गया। इसके पश्चात आगंतुक अतिथियों एवं निर्वाचित पदाधिकारियों द्वारा उद्बोधन के रूप में विचार प्रकट किया गया।
कार्यक्रम की भव्यता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि समारोह में सभी केन्द्रो के सामाजिक जनों ने अपनी गरिमामयी संख्या में शामिल होकर निर्वाचित पदाधिकारियों एवं मुख्य अतिथियों को मंत्र मुग्ध होकर उनके उद्बोधन को देखा एवं -सुना I
कार्यक्रम का सफल संचालन सुमिरन दास द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में शामिल शेखर दास ने अपने उद्बोधन में कहा कि – समाज से जुड़े लोगों को सद्गुरु कबीर साहेब के विचारों को अपने अंतर्मन में चिंतन – मनन अनुसरण करना चाहिए । तभी आपके जीवन का सही मुल्य का निर्धारण हो पायेगा।
उद्बोधन की अगली कड़ी में शंभु दास ने सामाजिक दायित्वों के निर्वहन पर कहा कि केवल पदाधिकारी का ही समाज के प्रति जिम्मेवारी नहीं है, अपितु आम समाजिक जनों की अपनी – अपनी जिम्मेदारी है कि अपनी शक्ति एवं सामर्थय अनुसार समाज निर्माण में योगदान देवे।
ब्लॉक अध्यक्ष भुवनेश्वर दास ने समाज को संबोधित करते हुए कहा कि ब्लॉक के नव निर्वाचित पदाधिकारी आपसी एवं समाजिक ताल मेल बनाकर समाज निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभायेंगे। साथ ही पूरे ब्लॉक के सामाजिक जनों से भी आग्रह किया कि आपसी राग द्ववेश को भुलकर समाज के उत्थान, नवनिर्माण, विकास में सकारात्मक विचारों के साथ सहयोग प्रदान करें ताकि हम सभी मिलकर एक सभ्य एवं शसक्त समाज का निर्माण कर सके।
नेहरू साहेब ने भी अपने उद्बोधन में समाज एकीकरण एवं शसक्तीकरण पर जोर देते हुए आमजन को इस विषय पर आगे आने को कहा। तो वही मुख्य निर्वाचक मंथिर दास ने निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की एवं अपने अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से करने को कहा I
जगमोहन दास ने समाज में जागरूकता को व्यापक स्तर पर प्रचारित करने को कहा । उन्होने समाज में महिलाओं को भी आगे आकर अपना योगदान देने को कहा। कार्यक्रम के अंत में लम्बोदर साहेब ने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु शामिल सभी जनों को हृदय से आभार प्रकट किया।
तत्पश्चात निर्वाचित सभी पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों एवं संत समाज से आशिर्वाद प्राप्त किया।



