जिला परिक्रमा
होली 29 मार्च को शुष्क दिवस घोषित

होली 29 मार्च को शुष्क दिवस घोषित

शासन द्वारा होली 29 मार्च को शुष्क दिवस घोषित किया गया है। कलेक्टर भीम सिंह ने उक्त शुष्क दिवस पर जिले की समस्त देशी मदिरा (सी.एस.-2 घघ), विदेशी मदिरा (एफ.एल.-1 घघ एवं एफ.एल.-3 होटल बार)दुकान तथा भण्डारण भाण्डागार को पूर्ण रूप से बंद रखे जाने हेतु आदेशित किया है। उक्त दिवस में मदिरा विक्रय/परिवहन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा।


