छत्तीसगढ़रायगढ़

निजी क्लीनिक के सामने आटो चालक की संदिग्ध लाश मिली

रायगढ़। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत कालीबाड़ी स्थित जी एस अग्रवाल हॉस्पिटल के सामने,ऑटो चालक की लाश मिली। मौके पर उसके घर वाले भी पहुँच गए थे, बताया जा रहा है, कल बीते शाम से शराब पीकर बैठा था ऑटो में। इसकी सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुँच कर आगे की कार्यवाही कर रही है।

बताया जा रहा है कि कल देर रात करीब 12 बजे आटो चालक अपने आटो के साथ कालीबाड़ी के पास पहुंचा था और वहीं रूक गया था। आने-जाने वाले लोग यही समझ रहे थे कि वह सो रहा है। सुबह जब उसको उसी हालात में देखा गया तो पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका-मुआयना करने के बाद लाश को पीएम को लिए भिजवा दिया है। मृत ऑटो चालक की पहचान कोतरा रोड बॉऊलीकुंआ के पास रहने वाले किसी देवांगन के तौर पर की गई है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!