छत्तीसगढ़
विस परिसर में गुरू घासीदास की जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित

रायपुर – संत गुरू घासीदास की जयंती के अवसर पर शनिवर को विधानसभा परिसर स्थित सेन्ट्रल हाॅल में प्रतिष्ठापित संत गुरू घासीदास के तैलचित्र पर विधान सभा के प्रमुख सचिव चन्द्र शेखर गंगराड़े, विधान सभा अध्यक्ष के सचिव दिनेश शर्मा और विधान सभा सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हे श्रद्धासुमन अर्पित किये।



