
रायगढ़। दिनांक 01.02.2021 को थाना चक्रधरनगर में चक्रधरनगर स्थित संचालित विदेशी मदिरा दुकान के सुपरवाईजर शांतनू कुमार द्वारा लिखित आवेदन देकर शराब दुकान में कार्यरत प्राईम वन वर्क कोर्स प्रा0 लि0 के जिला लोकेशन आफिसर राजकुमार जायसवाल व सेल्स मेन रामसलोनी द्वारा शराब बिक्री रकम से रूपए चोरी के संबंध में दिया गया है ।
रिपोर्टकर्ता बताया गया कि दिसम्बर माह में भी शराब बिक्री रकम चोरी हुआ था। तब रिकवरी राशि स्वयं जमा किये। तब से ध्यान रखने लगा तो दिनांक 17/01/21 को 7,200 रूपये बिक्री राशि से सेल्स मेन रामसलोनी द्वारा चोरी करने की जानकारी हुई। सेल्स मेन रामसलोनी पूछताछ में बताया कि लोकेशन आफिसर राजकुमार जायसवाल के कहने पर चोरी कर रहा था । दोनों रूपये आधा-आधा बांटते थे । आवेदन पत्र पर आरोपियों के विरूद्ध अप.क्र. 68/2021 धारा 381,34 भादवि दर्ज कर विवेचना में लिया गया है ।




