
पटेल परिवार के मुनुबाबू पटेल घर में मौसी घर के रुप में भगवान जगन्नाथ बलभद्र एवं बहन सुभद्रा रहीं विराजमान
नंदेली- प्राचीन काल से ही छत्तीसगढ़ एवं उड़ीसा वासियों की भगवान जगन्नाथ में गहरी आस्था रही है। सभी प्रतिवर्ष भक्ति भाव और श्रद्धा के साथ भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और बहन सुभद्रा को रथ पर आरूढ़ कर गांव में भ्रमण करते हैं एवं अपने सुखमय मंगलमय जीवन हेतु प्रार्थना करते हैं। ऐसे ही धार्मिक आस्था से परिपूर्ण गांव नंदेली में भी आषाढ़ महीना की दसवीं तिथि को भगवान जगन्नाथ की बाहुड़ा रथ यात्रा पूरे हर्सोल्लास के साथ मनाया गया।
गांव के मुनुबाबू पटेल के घर भगवान जगन्नाथ बलभद्र एवं बहन सुभद्रा मौसी घर के रूप में द्वितीया तिथि से विराजमान रही, धार्मिक कार्यों में रूचि रखने वाले मुनुबाबू पटेल उनकी धर्मपत्नी श्रीमती गीता पटेल ज्येष्ठ सुपुत्र विनोद एवं पुत्रवधू सुनीता पटेल सुपौत्र शिवम पटेल एवं कनिष्ठ सुपुत्र सुनील पटेल द्वारा नित्य प्रति सुबह शाम भगवान का पूजन किया गया, गांव के श्रद्धालु भक्तजन माता बहने संध्या आरती में शामिल होकर अपने जीवन की कामना सिद्धि हेतु प्रार्थना व पूजन करने के लिए आते थे, संध्या आरती के समय भजन कीर्तन भी किया जाता था इसमें मुख्य रूप से लाल कुमार पटेल, खगपति मालाकार, प्रेम लाल यादव, त्रिलोकी नाथ मालाकार, सुशिपाल सिदार गोसाईं राम साहू एवं पदुम राठिया की पूरी टीम द्वारा सुमधुर धार्मिक भजनों से पूजन स्थल को सुशोभित किया जाता था।

दशमी तिथि को प्रभु जगन्नाथ बड़े भैया बलभद्र एवं बहन सुभद्रा को बाजे गाजे के साथ मुनूबाबू पटेल घर लाकर मंदिर प्रांगण में रथ की सात बार परिक्रमा कर रथारुढ़ गया। ग्राम नंदेली के ओड़िया बाहुल्य मोहल्ला मालीपारा एवं डिपापारा के उत्साही युवकों द्वारा बड़े ही मनमोहक तरीके से गायन एवं वादन प्रस्तुत किया गया, इसमें मुख्य रूप से खगपति मालाकार, लेखराम मालाकार त्रिलोकी नाथ मालाकार बोधीराम मालाकार, निल कुमार मालाकार, पितांबर मालाकार सुदामा मालाकार, दुर्योधन विश्वकर्मा शिशुपाल सिदार, गोसाईं बरेठ, प्रेमलाल यादव,सुशीपाल सिदार आनंदराम यादव,अवधराम यादव, मंगतू सिदार, सोनसाय साहू , हरि निषाद कवंलसिह बरेठ, वेदराम विश्वकर्मा गोबिंद पाव, नरेंद्र निषाद एवं गांव के अन्य उत्साही कलाकारों की विशेष भूमिका रही।

रथ यात्रा समापन पश्चात सुनील पटेल के घर सभी को स्वल्पाहार कराया गया इस अवसर पर सुनील पटेल ने सभी माताओं बहनों तथा सपरदा पार्टियों के साथ-साथ उपस्थित समस्त भक्त जनों का एवं अपने पटेल परिवार जनों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार जताया…




