ख़बरें जरा हटकरछत्तीसगढ़रायगढ़विविध खबरें

थाना प्रभारी चुने कॉप ऑफ द वीक….

थाना प्रभारी चुने कॉप ऑफ द वीक…

रायगढ़ -कॉप आफ द वीक के क्रम थाना, चौकी प्रभारियों द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी, कर्मचारियों को उनके थाने, चौकी का कॉप आफ द वीक चुना गया है ।

थाना प्रभारी भूपदेवपुर निरीक्षक अमित शुक्ला द्वारा थाने के कोर्ट कार्य करने वाले आरक्षक घनश्याम सिदार को कॉप आफ द वीक चुना गया । आरक्षक घनश्याम ‍सिदार नेशनल लोक अदालत के दौरान समंस-वारंटों की तामिली में विशेष योगदान दिया गया था । थाना प्रभारी सरिया द्वारा प्रधान आरक्षक भुवनेश्वर पंडा, के सट्टा कार्रवाई, नगर में सीसीटीवी लगवाने, जनचौपाल आयोजन करवाने, NSS शिविर में विशेष योगदान तथा अपराध निकाल में प्रधान आरक्षक को कार्य को देखते हुए कॉप आफ द वीक चुना गया है । इसी प्रकार थाना छाल से प्रधान आरक्षक दादूसिंह सिदार, थाना खरसिया से महिला प्रधान आरक्षक सरोजनी राठौर, थाना डोंगरीपाली से जगजीवन जोल्हे, थाना सारंगढ़ से आरक्षक गजानंद स्वर्णकार को कर्तव्य के प्रति निष्ठावान व बेहतर कार्य के लिए कॉप आफ द वीक चुने गये हैं ।

तारीफ तो बनता है खाखी का स्नेह देख

खरसिया थाने मे पदस्थ महिला आरक्षक अपने परिवार,छोटे बच्चे, पदीय दायित्वों के साथ देवाधिदेव महादेव के लिए समय निकाल बगैर किसी के निर्देश के अपने मन से मंदिर का सफाई करते खाखी वर्दीधारी …

कही भावना आहत न हो जाए इस लिए नाम का उल्लेख नहीं…

नीयत साफ हो जिनकी उनके कदमों में जमी होती है,

आसमां में उड़ने वालों को कब सितारों की कमी होती है

आपके सराहनीय कार्य के लिए बधाई

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!