छत्तीसगढ़

बिलासपुर में डबल मर्डर:सिर पर वार कर महिलाओं की हत्या

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में दो महिलाओं की हत्या कर दी गई। दोनों के शनिवार सुबह शव सड़क किनारे पड़े मिले हैं। उन्हें पहाड़ के गड्‌डे में छिपाने का प्रयास किया गया था। जब सुबह लोग उधर से निकले तो शव देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस को मौके से पुलिस को टॉर्च और कंबल मिला है। आशंका जताई जा रही है कि देव व्यापार के चलते सिर पर वार कर दोनों की हत्या की गई है। मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है।

बाईपास रोड पर खैर खुंडी पहाड़ के पास शनिवार सुबह दो महिलाओं का शव मिला। सुबह लोग उधर से घूमने के लिए निकले तो पुलिस को सूचना दी। शव को सड़क किनारे पहाड़ से लगे गड्‌डे में छिपाया गया था। फिलहाल पुलिस ने दोनों के शवों की शिनाख्त करा ली है। बताया जा रहा है कि एक महिला लाल खदान निवासी शोभा और दूसरी चिंगराजपारा निवासी अनिता है। हालांकि दोनों की हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

बाईपास निर्माण के बाद बढ़ा अवैध कारोबार
पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को बुलाया है। एक महिला का शव जींस और कुर्ते व दूसरी का साड़ी में मिला है। बताया जाता है कि बाईपास रोड निर्माण के बाद वहां से बड़ी संख्या में भारी वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। इसके बाद से ही अवैध कोयला, जुआ, सट्टा, अवैध शराब के साथ देह व्यापार भी हो रहा है। कुछ समय पहले भी उसी जगह पर एक युवक का शव मिला था। उसकी हत्या का मामला भी उलझा हुआ है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!