ख़बरें जरा हटकर

खरसिया: देहजरी ईंटा प्लांट के पास भीषण सड़क हादसा, एक युवक का पैर गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त

देहजरी ईंटा प्लांट के पास सड़क हादसा, दो युवक घायल

✍️मंगलेश डनसेना @खरसिया। खरसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत देहजरी ईंटा प्लांट के पास बुधवार शाम लगभग 5:40 बजे एक मोटरसाइकिल और पट्टा ट्रेलर के बीच हुई टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में एक युवक का पैर पूरी तरह बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।

मीडिया को मिली जानकारी के अनुसार दोनों युवक खरसिया से अपने गृह ग्राम पूछियापाली लौट रहे थे। इसी दौरान देहजरी ईंटा प्लांट के समीप उनकी मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा इतना गंभीर था कि एक घायल के पैर में गंभीर चोट आई है, जबकि दूसरे युवक को भी चोटें पहुंची हैं।

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल खरसिया सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। दुर्घटना के बाद सड़क पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सुचारु कराया और मार्ग को पुनः आवागमन के लिए खोल दिया।

घायलों की स्थिति तथा दुर्घटना के कारणों को लेकर पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। मामले में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

समाचार अपडेट जारी है…

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!