खरसियाविविध खबरें

मुरा निवासी भानुप्रताप पटेल,सुरेश पटेल को पितृ शोक,आज होगा अंतिम संस्कार

खरसिया। ग्राम मुरा निवासी भानुप्रताप पटेल एवं सुरेश पटेल को पितृ शोक हुआ है। उनके पिता पलटन पटेल के निधन से परिवार सहित परिजनों एवं क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त है।

परिजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिवंगत का अंतिम संस्कार आज उनके गृह ग्राम मुरा में किया जाएगा। अंतिम संस्कार कार्यक्रम में परिजन,रिश्तेदार एवं ग्रामीणजन शामिल होंगे।


अखिल भारतीय अघरिया समाज इकाई खरसिया के सचिव सह मीडिया प्रभारी नरेन्द्र पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि इकाई के अध्यक्ष हेमंत कुमार पटेल, संरक्षक सदस्य, पदाधिकारीयों सहित जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!