खरसियाछत्तीसगढ़रायगढ़

रानीसागर की श्रीमती धनेश्वरी पटेल का शिवलोक गमन,आज दोपहर 01 बजे अंतिम संस्कार…

खरसिया।ग्राम रानीसागर की श्रद्धेय श्रीमती धनेश्वरी पटेल, पति स्वर्गीय पदुमलाल पटेल, ने गुरुवार को उपचार के दौरान अंतिम श्वास ली। पद्मावती हॉस्पिटल,खरसिया में उपचारत रहते हुए उन्हें हृदयाघात हुआ, जिसने जीवन-दीप को शांत कर दिया। उनके देहावसान से ग्राम सहित समूचे क्षेत्र में शोक की गहन छाया व्याप्त है।

वे स्नेह और संस्कारों से समृद्ध एक विस्तृत परिवार की धुरी थीं। पुत्र–पुत्री, नाती–पोते से आलोकित उनका गृह-आंगन आज मौन है। उनके प्रस्थान ने केवल एक परिवार ही नहीं, बल्कि सामाजिक आत्मीयता के एक सूत्र को भी शिथिल कर दिया है।

दिवंगत श्रीमती धनेश्वरी पटेल,पति स्व.पदुमलाल पटेल का अंतिम संस्कार आज, 12 फरवरी 2026, गुरुवार को दोपहर 01 बजे ग्राम रानीसागर (खरसिया) स्थित मुक्तिधाम में संपन्न होगा।

शोकाकुल परिवार में ओमप्रकाश पटेल (पुत्र), सोनकुंमारी पटेल (पुत्री), भोलाशंकर पटेल (पुत्र) सहित समस्त पटेल परिवार …

सचिव सह मीडिया प्रभारी नरेन्द्र पटेल ने बताया कि इस असह्य वियोग की घड़ी में अखिल भारतीय अघरिया समाज,इकाई खरसिया के अध्यक्ष हेमन्त कुमार पटेल, संरक्षक सदस्य,पदाधिकारी ने दिवंगत आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना की है कि वे शोक-संतप्त परिवार को धैर्य और संबल प्रदान करें तथा दिवंगत आत्मा को चिरशांति का आश्रय दें।

✍️ॐ शांति 🙏

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!