
खरसिया।कौशिल परिवार बोतल्दा निवासी नेत्रानंद पटेल के माताजी का गुरुवार दिनांक 29जनवरी को जया एकादशी के पवित्र दिन को 100 वर्ष की आयु में शिवलोकवासी हो गई है। वे जीवन भर स्वस्थ रहीं और धार्मिक, सात्विक जीवन के लिए जानी जाती थीं।
परिजनों के अनुसार, उनका जीवन अनुशासन, सेवा और आध्यात्मिक मूल्यों से परिपूर्ण रहा। परिवार और ग्रामवासियों में उन्हें एक पुण्यात्मा एवं मार्गदर्शक के रूप में स्मरण किया जाता है।
शोक संदेश में बालक राम पटेल ने ईश्वर से प्रार्थना की कि महाकाल प्रभु दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान देकर मोक्ष प्रदान करें तथा पूज्य चाची जी का सूक्ष्म संरक्षण कौशिल परिवार पर सदैव बना रहे।
इस अवसर पर अखिल भारतीय अघरिया समाज इकाई खरसिया के अध्यक्ष हेमन्त कुमार पटेल ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं सचिव सह मीडिया प्रभारी नरेन्द्र पटेल ने बताया कि अखिल भारतीय अघरिया समाज ईकाई खरसिया के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए शोकसंतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की।
निधन से क्षेत्र में शोक का वातावरण व्याप्त है।



