छत्तीसगढ़रायगढ़

रायगढ़ जन्माष्टमी पर्व एवं झूला उत्सव – यातायात डायवर्सन व्यवस्था

रायगढ़।रायगढ़ जिला एवं आस-पास के क्षेत्रों में निवासरत गणमान्य नागरिकों, आमजन एवं श्रद्धालु भक्तजनों को सूचित किया जाता है कि जिला इकाई द्वारा आयोजित जन्माष्टमी पर्व एवं झूला उत्सव के अवसर पर, जिला मुख्यालय में अपेक्षित भीड़ और व्यस्त यातायात को देखते हुए यातायात विभाग द्वारा विशेष रूट चार्ट तैयार कर निम्नानुसार मार्ग डायवर्सन व्यवस्था लागू की गई है—


डायवर्सन प्वाइंट / मार्ग

  1. 14.08.2025 से 18.08.2025 तक जिला मुख्यालय में यातायात व्यवस्था एकांगी मार्ग (One-way) के रूप में लागू रहेगी।
  2. रेलवे स्टेशन (प्वाइंट 06) से चक्रधरनगर की ओर जाने वाला यातायात – प्वाइंट 08 सुभाष चौक होते हुए प्वाइंट 09 गद्दी चौक से डायवर्ट होकर बांदनी चौक या सर्किट हाउस के रास्ते चक्रधरनगर जा सकेगा।
  3. चक्रधरनगर से रेलवे स्टेशन की ओर आने वाला यातायातप्वाइंट 04 शहीद चौक से सारंगढ़ चौक, मालधक्का रोड होते हुए प्वाइंट 06 रेलवे स्टेशन आ सकेगा।

पार्किंग स्थल

  1. मिनी स्टेडियम – चक्रधरनगर की ओर से आने वाले वाहन
  2. रामलीला मैदान – केवड़ाबाड़ी की ओर से आने वाले वाहन
  3. नटवर स्कूल – कोतरारोड मार्ग की ओर से आने वाले वाहन
  4. पुराना सारंगढ़ बस स्टैंड – सारंगढ़-चंद्रपुर की ओर से आने वाले वाहन
  5. गांधी गंज – शहर के आमजनों के वाहन

प्रतिबंधित प्वाइंट (चार पहिया / दो पहिया / ऑटो वाहन)

  1. गद्दी चौक
  2. सुभाष चौक
  3. सारंगढ़ चौक
  4. ओवर ब्रिज (गोगाराईस मिल)
  5. कोष्टापारा तिराहा
  6. सिल्वर पैलेस तिराहा

अपील
जन्माष्टमी पर्व के दौरान सुचारू एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए, यातायात पुलिस रायगढ़ द्वारा निर्धारित रूट चार्ट का पालन करें एवं सहयोग प्रदान करें।

यातायात पुलिस, रायगढ़


Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!