सक्ती ब्रेकिंग न्यूज: ईंटों से भरा ट्रैक्टर पलटा एक मजदूर की मौत, दो घायल

सक्ती।सक्ती जिला के हसौद थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। ईंटों से लदा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे ट्रैक्टर में सवार एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना मौहाडीह गांव से नगारीडीह गांव ईंट ले जाते समय हसौद के मल्दा गांव के पास घटी। ट्रैक्टर के पलटते ही मजदूर ईंटों के नीचे दब गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत बाहर निकाला गया और उपचार के लिए जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया।
मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है, वहीं घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही हसौद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। प्रारंभिक जांच में बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर की रफ्तार तेज थी और सड़क पर असंतुलन के चलते वाहन पलट गया।
पुलिस अब यह जानने का प्रयास कर रही है कि आखिर किन परिस्थितियों में यह हादसा हुआ। हादसे के बाद से क्षेत्र में शोक का माहौल है।
अधिक जानकारी के लिए बने रहें।




