खरसिया में धूमधाम से मनाया गया विधायक उमेश पटेल का जन्मदिन

राम शर्मा @खरसिया – खरसिया विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री उमेश पटेल का जन्मदिन क्षेत्र में उत्साह और धूमधाम से मनाया गया। समर्थकों ने शहर को होर्डिंग्स, फ्लेक्सी बैनर और फूल-मालाओं से सजाया।
मरीजों को फल वितरण
ब्लॉक कांग्रेस और युवा कांग्रेस द्वारा सुबह 10 बजे सिविल हॉस्पिटल खरसिया में मरीजों को फल वितरित किए गए।
मदनपुर कांग्रेस कार्यालय, चपले में केक काटा गया,मदनपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय में उमेश पटेल ने वरिष्ठ नेताओं और युवा कार्यकर्ताओं के साथ केक काटा। समर्थकों ने उन्हें फूल-मालाएं और गुलदस्ते भेंट कर शुभकामनाएं दी।
महा भंडारे का आयोजन
शहीद नंदकुमार पटेल स्मारक स्थल पर विधायक उमेश पटेल ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया। मौके पर आयोजित महा भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। बच्चों ने भी विधायक उमेश पटेल के साथ केक काटकर बधाई दी।
गंज चौक पर आतिशबाजी और समारोह
गंज चौक पर डोल-नगाड़ों के साथ उमेश पटेल का भव्य स्वागत किया गया। यहां केक काटकर आतिशबाजी और जलपान के साथ समारोह आयोजित किया गया।
धन्यवाद संदेश
विधायक उमेश पटेल ने सभी समर्थकों, शुभचिंतकों और सोशल मीडिया पर बधाई देने वालों का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्होंने इस दिन को यादगार बना दिया।




