कप्तान पटेल की नई पहल…गांव से शहर तक पुलिसिंग को मजबूत बनाने गरियाबंद पुलिस की नई कोशिश

गांव से शहर तक पुलिसिंग को मजबूत् बनाने के लिए गरियाबंद पुलिस की नई कोशिश

पुलिस कप्तान भोजराम पटेल की नई पहल
पुलिसिंग को मजबूत बनाने कोटवारों को साथ लेकर चलेंगे

कोटवारों ने बताएं अपने गांव क्षेत्र में हो रहे अपराधों को

जिले के लगभग 203 कोटवार बैठक में शामिल हुए

कोटवार भी शासन-प्रशासन का एक हिस्सा है
इनसे समन्वय बनाकर रखने से अपराध में कमी लाई जा सकती है
गरियाबंद-ज़िले में अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस कप्तान भोजराम पटेल नए नए तरीके से पुलिसिंग कर रहे हैं। जिसका लाभ भी देखने को मिला है। ज़िले में अपराध पर अंकुश लगने लगे है।
पुलिस कप्तान भोजराम पटेल ने ज़िले के सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि वे जुआं, शराब, सट्टा समेत सामाजिक अपराधों पर लगाम लगाने कोटवारों की सहायता लें। क्योकि कोटवार वर्ग ही शासन-प्रशासन का वह हिस्सा है जो आमजनों के मध्य रह कर सभी बातों से अवगत रहता है।
पुलिस कप्तान से मिले आदेश के बाद ज़िले के थानों में कोटवारों के संग बैठकों का दौर शुरू हो गया है। फिंगेश्वर थाना क्षेत्र से 62 गाँवो के कोटवार और पांडुका थाना क्षेत्र के 21 कोटवार जिनमें 10 महिला कोटवार, राजिम थाना क्षेत्र के 2 महिला कोटवार समेत 18 कोटवार, थाना छुरा से 34 , थाना गरियाबंद से 35, थाना अमलीपदर से 07 , थाना देवभोग से 34 कोटवार शामिल हुए। सभी कोटवार अपराध नियंत्रण के संबंध में चर्चा की गई कुछ ने बतलाया की उनके यहां अवैध शराब बिक्री और शराब की वजह से पारिवारिक झगड़े की शिक़ायत अधिक है। जिस पर थाना प्रभारियों ने उन्हें उस बीट के पुलिस कर्मियों का नंबर उपलब्ध कराते हुए त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
पुलिस कप्तान पटेल ने कहा कि इस बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले के कोटवारों से पुलिस अधिकारियों की सीधी बात है। जिसके माध्यम से वे आपस में परिचित होंगे। तो कोटवार निःसंकोच होकर गाँव की जानकारी दे पाएंगे। इसके आलावा उनके मानदेय के सबंध में भी बात की गई। उनके पारिवारिक और व्यक्तिगत समस्याओं पर भी बातचीत की गई। स्मार्ट फोन इस्तेमाल करने वाले कोटवारों को व्हाट्सएप के माध्यम से ग्रुप बना कर सीधे सुचना का आदान प्रदान करने, फ़ोटोग्राफ़ी के जरिये आपराधिक तत्वों की पहचान करने की ट्रेंनिग भी दी गई। कोटवारों को उनके इलाके के सभी पुलिस कर्मियों का मोबाईल नंबर दिया गया। एसपी श्री पटेल ने बताया कि इन बैठकों के जरिये कोटवारों को आधुनिक सुचना तंत्र से जोड़ना है ताकि पुलिस और कोटवार मिल कर सिटी से विलेज तक पुलिसिंग मजबूत करने का काम करेंगे….




