
खरसिया: आगामी 16 सितंबर को ईद मिलादुन्नबी और 17 सितंबर को गणेश विसर्जन के अवसर पर शांति और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए खरसिया चौकी प्रांगण में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता खरसिया तहसीलदार लोमस मिरी ने की, जिसमें खरसिया एसडीओपी प्रभात पटेल,थाना प्रभारी कुमार गौरव साहु और चौकी प्रभारी संजय नाग सहित गणेश समिति और मुस्लिम समुदाय अन्य समाज के गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।

बैठक में मुस्लिम समुदाय ने बताया कि ईद मिलादुन्नबी पर्व के अवसर पर परंपरागत रूप से जुलूस निकाला जाएगा। जुलूस दोपहर चौंक पर एकत्र होगा और प्रमुख स्थानों से होते हुए शाम को मस्जिद लौटेगा,जहां विधी विधान से नमाज अदा की जाएगी।
गणेश विसर्जन के संदर्भ में बताया गया कि 17 सितंबर को शहर के विभिन्न पंडालों में स्थापित गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। एसडीओपी प्रभात पटेल ने ध्वनियंत्रण के नियंत्रित उपयोग और यातायात प्रबंधन पर जोर दिया और सभी से शांति और सामुदायिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की।
थाना प्रभारी कुमार गौरव साहु ने जुलूस और विसर्जन के दौरान सड़क जाम से बचने और सुरक्षा की विशेष व्यवस्था सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल दिया।
बैठक के कुछ देर बाद स्टेशन चौक पर नियम कानून को नाक चिठाते हुए धुमाल पार्टी का डीजे बजने लगा,जिसे लेकर नगर में विभिन्न मत प्राप्त हुए, जिसमें गरीब और अमीर लोगों के लिए अलग-अलग नियम कानून क्षेत्र में होने की बातों को लेकर कानाफूसी जमकर हो रहीं हैं। शासन प्रशासन को ऐसे चर्चाओं में विराम लगे ऐसी व्यवस्था करना चाहिए कि कानून सभी के लिए एक समान है।

सुरक्षा और शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस ने व्यापक प्रबंध किए हैं, ताकि दोनों पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाए जा सकें।




