खरसियाछत्तीसगढ़रायगढ़विविध खबरें

पंझर बरन सिंह ठाकुर की धर्मपत्नी यशोदा देवी ठाकुर जी का शिवलोक गमन…

खरसिया विधायक उमेश पटेल ने जताया शोक,परिवार को बंधाया ढांढस

 नंदेली।पंझर से दुखद खबर निकल कर आ रहा है कि हमारे सम्मानिय ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोतरा के अध्यक्ष ठाकुर बरन सिंह की धर्मपत्नी यशोदा देवी ठाकुर का आज शाम 05 बजे रायपुर के एक निजी हाॅस्पिटल में गो लोकवासी हो गया। 

वह पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं रायपुर में उपचार के दौरान सांसों ने उनका साथ छोड़ दिया और बेटी नाती पोता परिजनों रोते-बिलखते छोड़ शिव लोक वापसी हो गई।

स्वर्गीय यशोदा देवी ठाकुर एक सरल स्वभाव की, मृदुभाषी एवं धार्मिक प्रवृत्ति वाली महिला थीं। उनके निधन से खरसिया विधानसभा कांग्रेस परिवार शोकाकुल है। 

वह अपने पीछे एक बड़ी बेटी अम्रिका माझी, जो उड़िसा के सांसद बलभद्र माझी की पत्नी हैं, और दूसरी बेटी राजकुमारी, जो रायपुर निवासी हरिसिंह मरकाम की पत्नी हैं, पुत्र यशवंत सिंह ठाकुर और लोकेश्वर सिंह ठाकुर, और पोता-पोतियों के साथ उनका भरा-पूरा परिवार उनके चले जाने से दुःखी है।

खरसिया विधायक उमेश पटेल ने जताया शोक,परिवार को बंधाया ढांढस

खरसिया विधायक उमेश पटेल ने अपने पिता के बाल सखा अपने मार्ग दर्शक बरन सिंह ठाकुर जी की धर्मपत्नी यशोदा देवी ठाकुर जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि परिवार में असमय हुआ ब्रजघात से परिवार के लिए अपूर्णीय क्षति है हम परिवारजनों के लिए अत्यंत दुखद है। 

विधायक उमेश पटेल ने परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए ईश्वर से प्रार्थना किए कि वे इस कठिन समय में उन्हें शक्ति प्रदान करें, ताकि वे इस दुखद घटना को सहन कर सकें। उन्होंने स्वर्गीय यशोदा देवी ठाकुर जी की आत्मा की शांति के लिए परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना किए।

स्वर्गीय यशोदा देवी ठाकुर जी का अंतिम संस्कार उनके गृह ग्राम पंझर में कल गुरुवार, 29 अगस्त 2024 को प्रातः 08:00 बजे संपन्न होगा। परिवार और परिचितजन इस दुखद घड़ी में उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!