खरसियाछत्तीसगढ़रायगढ़विविध खबरें

ग्राम उसरौट के सेवानिवृत्त शिक्षक गेंदालाल पटेल का निधन,आज होगा अंतिम संस्कार…

रायगढ़।ग्राम उसरौट निवासी, सेवानिवृत्त शिक्षक श्री गेंदालाल पटेल का निधन हो गया है। वे ग्राम उसरौट के निवासी नमो नारायण पटेल के पिता थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।

शिक्षकीय जीवन और योगदान
श्री गेंदालाल पटेल ने शिक्षा विभाग में लम्बे समय तक सेवाएँ देने के बाद सेवानिवृत्ति ली थी। अपने सरल स्वभाव, अनुशासित जीवन और समर्पित शिक्षकीय कार्यशैली के कारण वे ग्राम उसरौट सहित आसपास के क्षेत्रों में एक सम्मानित व्यक्तित्व के रूप में जाने जाते थे। शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को स्थानीय नागरिक और पूर्व विद्यार्थी आज भी आदरपूर्वक स्मरण करते हैं।

अंतिम संस्कार आज 02-03 बजे आस-पास
परिजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिवंगत श्री पटेल का अंतिम संस्कार सोमवार, 09 फरवरी 2026 को उनके गृह ग्राम उसरौट स्थित श्मशान घाट में सम्पन्न किया जाएगा।


उनके निधन से परिवार, रिश्तेदारों और ग्रामवासियों को अपूरणीय क्षति पहुँची है। बड़ी संख्या में परिचितों, पूर्व विद्यार्थियों और शुभचिंतकों द्वारा शोक संवेदनाएँ व्यक्त की जा रही हैं।


अखिल भारतीय अघरिया समाज,  खरसिया के सचिव एवं सह मीडिया प्रभारी नरेन्द्र पटेल ने बताया कि अध्यक्ष हेमन्त कुमार पटेल अध्यक्ष,राजेश नायक रायगढ़ ग्रामीण अध्यक्ष ,समाज के संरक्षक, पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।


ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति एवं बैकुंठ धाम में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति दें।

ॐ शांति।
विनम्र श्रद्धांजलि।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!