
‘शराब पीना सेहत के लिए हानिकारक है’ इसके बारे में तो हम सभी को पता है, लेकिन फिर भी इसे पीने में ना जाने कैसा सुकून मिलता है कि दुनिया की आधी आबादी किसी ना किसी तरह का नशा करती ही है। शराब की लत कुछ इस तरह से परेशान कर सकती है कि इंसानी शरीर भी धीरे-धीरे कमजोर पड़ता जाता है।
अवैध रूप से बिक्री हो रहे शराब बिक्री पर लगाम…?
रायगढ़/खरसिया। मधुशाला के चक्कर लगाने वाले के लिए एक और बुरी खबर है। शराब महंगी होने के साथ ही अब शराब दुकान बेचे जाने वाले बोतलों की संख्या में भी कटौती कर दी गई है। आबकारी विभाग ने इसके लिए फरमान जारी करते हुए नई व्यवस्था लागू कर दी है। अब शराब खरीदने वाले व्यक्ति को सिर्फ एक ही बोतल बेचा जाएगा। पहले काउंटर से चार बोतल खरीदने की व्यवस्था थी। बोतल के अलावा पव्वा और बीयर के लिए भी नियम बदल दिया गया है।
आबकारी सूत्रों के मुताबिक शराब दुकानों के काउंटर में लाइन लगाने वाले शौकीन 1 अप्रैल के बाद से सिर्फ एक बोतल या फिर पव्वा खरीद पा रहे हैं। इसके पीछे की वजह नई पॉलिसी बताई जा रही है। अप्रैल के पहले तक शाकीनों को काउंटर में एक साथ 16 पव्वा तक बेचा जा रहा था लेकिन अब उन्हें सिर्फ 4 पव्वा बेचने की व्यवस्था लागू है।

बताया जा रहा है कि कोई भी शराब लेने वाले व्यक्ति को सिर्फ एक बोतल ही बेचा जाएगा। बीयर का शौक रखने वाले शौकीन एक नग खरीदी कर पाएंगे। शराब दुकान के काउंटर में लागू इस नई व्यवस्था से काफी हद तक अवैध बिक्री पर लगाम लग सकेगा ऐसा विभाग के सोच पर दुकान के काउंटर पर बैठने वाले सेल्समैन,मैनेजर अवैध बिक्री करने वाले के जुगलबंदी से हो रहे अवैध बिक्री लगता है आपको रुक पायेगा?

पुरानी व्यवस्था में दुकान के पिछले दरवाजा के खेल के साथ,दो से तीन बार में 4-4 बोतलें और फिर 16 क्वाटर के हिसाब से दो से तीन बार खरीदारी कर अवैध बिक्री को अंजाम दिया करते थे। इसमें प्लेसमेंट कर्मियों की भी मुख्य भूमिका रहती थी। लेकिन अब व्यवस्था बदलने से कोचियों, प्लेसमेंट कर्मियों के बीच ऊहापोह की स्थिति है।



