रायगढ़

दुःखद खबर- मम्मू भाई जान नहीं रहे पैलेस रोड स्थित लाल बिल्डिंग हुई उदास, पसरा सन्नाटा

दुःखद खबर- मम्मू भाई जान नहीं रहे
पैलेस रोड स्थित लाल बिल्डिंग हुई उदास, पसरा सन्नाटा
शहर के पैलेस रोड स्थित रियासतकाल के प्रसिद्ध लाल बिल्डिंग के रसूल बाल बोहरा भाई परिवार के एक वरिष्ठ सदस्य मम्मू भाई जान मोहम्मद हुसैन पिता सज्जाद हुसैन उम्र 79 वर्ष का कल शुक्रवार की शाम दुःखद निधन हो गया है। मृदुल स्वभाव के धनी, हंसमुख और अपने ज़िंदा दिली से पूरे मोहल्ले में जाने जाते थे उनके निधन से पैलेस रोड, कोष्टापार और लाल बिल्डिंग में सन्नाटा पसरा हुआ है।

वे वरिष्ठ अधिवक्ता सब्बीर हुसैन के बड़े भ्राता थे। कल शाम गोगा राईस मिल स्थित दाउदी बोहरा कब्रस्तान में उनको सुपुर्द-ए-खाक किया गया है। उनके निधन से पूरे बोहरा परिवार में दुख भरा माहौल है। ज्ञातव्य हो कि रायगढ़ के रसूल भाई का परिवार दाऊदी बोहरा समुदाय के लोग हैं। और लाल बिल्डिंग में इनके परिवार के लगभग 25 सदस्य रहते हैं। ये लोग 11 भाई बहन थे और दो भाई का पहले ही इंतकाल हो गया है खुर्सीद और अख्तर भाई जान का।
वरिष्ठ पत्रकार अनिल रतेरिया के परिवार के साथ उनका बहुत ही करीबी और धनिष्ठ परिवारिक संबंध रहे हैं। पूरा रतेरिया परिवार उनके दुःखद निधन पर गहरा शोक प्रकट करता है…
Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!